जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा, ट्रक ने CRPF वाहन को मारी टक्कर; 5 जवान घायल
कुलगाम। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड के लेवडोरा इलाके में ट्रक और CRPF के बंकर वाहन के बीच हुई टक्कर में पांच जवान घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या JK02DU-4386 की CRPF के बंकर वाहन संख्या JK02CG-5795 से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद घायल जवानों को तत्काल काजीगुंड स्थित CRPF की 163वीं बटालियन के मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायल जवानों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। घायलों की पहचान इंस्पेक्टर राज कुमार तिवारी, एसआई/जीडी राजिंदर सिंह, एएसआई/जीडी लोवेंदय, एएसआई/जीडी उमेश कुमार और हेड कांस्टेबल ड्राइवर वीरेंद्र के रूप में हुई है।
हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक के भी घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)