लखीमपुर में कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, एक घायल; 8-9 संदिग्ध हिरासत में
लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव की घटना सामने आई। पथराव में एक कांवड़िए के सिर में चोट लग गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
जानकारी के मुताबिक, रुखिया गांव से करीब 40-50 कांवड़िये नहर के पास स्थित माता मंदिर से जल लेकर लिलौटी नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। जुलाहनपुरवा के पास पहुंचने पर अचानक पथराव शुरू हो गया। इस दौरान राजापुर निवासी कांवड़िया विकास के सिर में चोट लग गई।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ विवेक तिवारी और सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 8-9 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हालांकि, पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट में बताया गया है कि प्रारंभिक जांच में घटना एक मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़के द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)