गुना में चोरी गया ट्रैक्टर चंद घंटों में बरामद, फरियादी की सतर्कता से पुलिस को मिली सफलता; एक आरोपी गिरफ्तार, विधि विवादित किशोर अभिरक्षा में

Thursday, October 8, 2026 - 23:37
Updated: 5 days ago
0
गुना में चोरी गया ट्रैक्टर चंद घंटों में बरामद, फरियादी की सतर्कता से पुलिस को मिली सफलता; एक आरोपी गिरफ्तार, विधि विवादित किशोर अभिरक्षा में

 गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी हुए ट्रैक्टर को फरियादी की सतर्कता एवं सक्रियता से चंद घंटों में बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही एक विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लिया है ।

 05 अक्टूबर 2026 को फरियादी शशिभूषण रघुवंशी, निवासी ग्राम बांसखेड़ी, थाना म्याना, ने कैंट थाना पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया कि उसने दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को प्रतिदिन की तरह अपना महिन्द्रा ट्रैक्टर क्रमांक MP08 H 1394 एटीएम गली के सामने खड़ा किया था । दिनांक 03 अक्टूबर की शाम को ट्रैक्टर देखने पर वह मौके से गायब मिला । फरियादी द्वारा अपने स्तर पर आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए, जिनमें दो व्यक्ति ट्रैक्टर को चोरी कर पगारा, शाढ़ौरा की ओर ले जाते हुए दिखाई दिए । फरियादी की रिपोर्ट पर कैंट थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 897/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।

                 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई । पुलिस टीम ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए फरियादी की सक्रियता एवं शाढ़ौरा थाना पुलिस की मदद से चंद घंटों में ही चोरी गया ट्रैक्टर बरामद करते हुए प्रकरण में आरोपी सोनू पुत्र हेमराज कोरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी छैलाबाग, थाना कोतवाली, जिला अशोकनगर को गिरफ्तार किया गया । साथ ही एक विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लिया गया ।

                 कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बालकृष्ण जाटव, सउनि रामभरोसा बैरागी, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र मंडेलिया, आरक्षक राजेश जाटव, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक रवि जाट एवं अशोकनगर जिले के शाढौरा थाना पुलिस की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User