राजस्व अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ खाद्य प्रतिष्ठानों पर की छापेमार कार्यवाही
जिला प्रमुख कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर देवांशु शिवहरे एवं महिमा चौधरी एवं तहसीलदार मयंक तिवारी एवं आरती गौतम की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं श्रम विभाग अधिकारियों के साथ कुशमौदा इण्डस्ट्रीयल एरिया गुना में खाद्य प्रतिष्ठानों के औचक निरीक्षण एवं छापेमार कार्यवाही की। कुशमौदा इण्डस्ट्रीयल एरिया स्थित फर्म कृष्णा मसाला उद्योग पर राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण कर धनिया, मिर्ची एवं हल्दी पावडर के सैम्पल भरवाये। राजस्व अधिकारियों द्वारा फेक्ट्री संचालक को फायर सेफ्टी लगवाने की हिदायत दी गई एवं श्रम विभाग अधिकारियों द्वारा भी प्रकरण बनाया गया।


अरोरा फूड्स इण्डस्ट्रीज पर टीम द्वारा निरीक्षण किए जाने पर फेक्ट्री में फायर सेफ्टी, गंदगी पाये जाने, कर्मचारियों के मेडीकल फिटनेस एवं अन्य कमियाँ पाये जाने पर फेक्ट्री संचालक को नोटिस दिया गया। श्रम अधिकारियों द्वारा भी प्रकरण बनाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा ब्रेड, पाव एवं क्रीम रोल के सैम्पल भरे गये। सभी सैम्पल लेकर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये हैं। कलेक्टर जिला गुना के निर्देशानुसार जिले में मिलावट के विरूद्ध जांच एवं सैम्पल कार्यवाही निरंतर जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)