गुना में संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, बूढ़े बालाजी एवं कैंट मण्डल द्वारा “समरसता संकल्प कलश यात्रा” का आयोजन किया गया।यात्रा का शुभारंभ श्रीराम कॉलोनी स्थित संत रविदास मंदिर होकर मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए संत रविदास जी मंदिर हड्डी मील पहुँची तत्पश्चात भुल्लनपुरा चौराहा होते हुए जयस्तम्भ चौराहा पर यात्रा का समापन हुआ ।इसी क्रम मे कैंट स्थित मरही वाली माता मंदिर से प्रारंभ होकर कैंट चौराहे होते हुए बांसखेड़ी से होते हुए श्रीराम कॉलोनी तक पहुंची जहाँ यात्रा का आरती एवं पुष्पद्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि संत रविदास यात्रा का मुख्य उद्देश्य समरसता, समानता, भक्ति, श्रम और सामाजिक न्याय का अमर संदेश जन जन तक पहुंचाना है ,संत रविदास जी ने समाज को ऊंच-नीच, भेदभाव और छुआछूत से ऊपर उठकर मानवता, समान अधिकार और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाया ।यही मार्ग विकसित, समरस और सशक्त भारत की आधारशिला है,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। संत रविदास की जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी और जल का कलश देशभर के मठों,मंदिरों और आस्था केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है ।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हरि सिंह यादव,महामंत्री रविंद्र रघुवंशी टिल्लू,चंद्र प्रकाश अहिरवार,मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव,एससी मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र बड़कुल,रमेश मालवीय,घासीराम अहिरवार, मंडल अध्यक्षद्वय परेश भार्गव व राजकुमार शर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी ओझा,बारेलाल धाकड़ ,पार्षद कैलाश धाकड़,बहादुर लोधा,विनोद धाकड़ ,सुनील मालवीय,अंशुल श्रीवास्तव,दिनेश तिवारी,जगदीश श्रीवास्तव,ओम प्रकाश नरवरिया,मोनू कुशवाह,अमन शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)