CBSE कॉपी जांच विवाद पर शिक्षा मंत्री ने मानी जिम्मेदारी, दोबारा होगी 12वीं की कॉपियों की जांच

Thursday, May 28, 2026 - 19:46
0
CBSE कॉपी जांच विवाद पर शिक्षा मंत्री ने मानी जिम्मेदारी, दोबारा होगी 12वीं की कॉपियों की जांच

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ी बात कही है। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से माना कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ियां और चूक हुई हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और प्रभावित छात्रों की कॉपियों की दोबारा जांच कराई जाएगी।

इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहली बार बड़े स्तर पर ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम लागू किया था। करीब 17 लाख छात्रों की 98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के लगभग 40 करोड़ पन्नों को स्कैन कर डिजिटल माध्यम से मूल्यांकन कराया गया। लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद देशभर से कॉपियों की अदला-बदली, धुंधली स्कैन कॉपी, सप्लीमेंट्री पन्ने गायब होने और गलत मूल्यांकन जैसी शिकायतें सामने आने लगीं।

सोशल मीडिया पर कई छात्रों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि उन्हें ऐसी स्कैन कॉपियां दिखाई गईं जिनमें पन्ने साफ नहीं थे या दूसरे छात्रों के उत्तर जुड़े हुए थे। इस विवाद के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली। कई मेधावी छात्रों के कम अंक आने से मानसिक तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति भी पैदा हो गई।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह देश में इतने बड़े स्तर पर लागू किया गया पहला डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम था, इसलिए कुछ विसंगतियां सामने आईं। उन्होंने कहा कि सभी 98 लाख कॉपियां सुरक्षित हैं और जिन छात्रों को शिकायत है, उनकी कॉपियों की दोबारा जांच की जाएगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार पूरी प्रक्रिया की समीक्षा कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी तकनीकी गड़बड़ियां दोबारा न हों और छात्रों का भरोसा बना रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User