बजरंगगढ़ में बिजली विभाग की मनमानी, जेई की गैरमौजूदगी में अवैध वसूली का खेल,एक रसीद पर पांच कनेक्शन!

Feb 14, 2026 - 23:14
Feb 14, 2026 - 23:15
 0  0
बजरंगगढ़ में बिजली विभाग की मनमानी, जेई की गैरमौजूदगी में अवैध वसूली का खेल,एक रसीद पर पांच कनेक्शन!

गुना (आरएनआई) जिले के बजरंगगढ़ क्षेत्र में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जूनियर इंजीनियर (जेई) की लगातार अनुपस्थिति का फायदा उठाकर विभाग के कर्मचारी अस्थाई पंप कनेक्शन देने के नाम पर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कर्मचारी तय सरकारी राशि से अधिक पैसे ले रहे हैं। नियमानुसार, 3 हॉर्स पावर मोटर के लिए 7000 और 5 हॉर्स पावर के लिए 10,000 रुपये की राशि निर्धारित है, लेकिन कर्मचारी कागजों में हेरफेर कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि रसीद केवल एक किसान की काटी जा रही है, जबकि उसी आधार पर चोरी-छिपे पांच अलग-अलग कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस धांधली से सरकारी राजस्व को चपत लग रही है और ईमानदार किसान ठगा महसूस कर रहे हैं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की चुप्पी से नाराज किसानों ने अब मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0