परशुराम जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 640 ग्राम गांजा भी किया बरामद
हाथरस (आरएनआई) अवगत कराना है कि दिनांक 16.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक, 15/16.09.2026 की रात्रिमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना में संलिप्त आरोपी को चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर के नेतृत्व में 05 पुलिस टीमों का गठन किया गया।गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहनता से अवलोकनकरने के साथ-साथ वायरल वीडियो के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 17.09.2026 को घटना कारित करने वाले आरोपी अजय पुत्र वेद प्रकाश को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 640 ग्राम अवैध गाॅजा बरामद कर अभियोग पऺजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त अजय पुत्र वेद प्रकाश निवासी दो कुआं, काली माता मंदिर के पास, लाला का नगला, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस।गिरफ्तार करने वाले प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह राघव मय पुलिस टीम, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)