26 जुलाई को कांकेर में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की पहली जिला बैठक, संगठन विस्तार और शिक्षा पर होगी चर्चा
कांकेर(आरएनआई)भारतीय जनता पार्टी, कांकेर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रथम जिला स्तरीय बैठक 26 जुलाई 2026, दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे कमल सदन, जिला भाजपा कार्यालय, अलबेला पारा कांकेर में आयोजित की गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक *भागी राम साहू* ने बताया कि बैठक में शिक्षा प्रकोष्ठ के समस्त जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिला भाजपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव भी विशेष रूप से शामिल होंगे।
श्री साहू ने कहा कि यह प्रकोष्ठ की पहली जिला बैठक है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी नवीन पदाधिकारियों का आपस में परिचय कराना, संगठनात्मक रूपरेखा तय करना और जिले में शिक्षा के क्षेत्र में पार्टी की योजनाओं एवं गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करना है।उन्होंने जिले के सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

