18 एवं 19 मई को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित

Sunday, May 17, 2026 - 21:35
Updated: 4 months ago
0

गुना (आरएनआई) सहायक प्रबंधक, विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड गुना द्वारा जानकारी अनुसार 220 के.व्ही. उपकेन्द्र गुना पर स्थापित 33 के.व्ही. हॉफ मेन बस को सिंगल जेबरा कंडक्टर से डबल जेबरा कंडक्टर में परिवर्तित किए जाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही 33/11 के.व्ही. सबस्टेशनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते 18 एवं 19 मई 2026 को विभिन्न 33 के.व्ही. फीडरों पर प्लान शटडाउन लिया जाएगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार 18 एवं 19 मई 2026 को 33 के.व्ही. गुना एवं नवोदय फीडर से जुड़े क्षेत्रों में प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। 

इसी प्रकार दिनांक 18 मई 2026 को प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक विध्यांचल कॉलोनी, बलवंत नगर, विकास नगर, शुक्ला कॉलोनी, खेड़ापति कॉलोनी, एवन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, महावीरपुरा, कस्तूरबा नगर, पोरवाल कॉलोनी, मारुति शोरूम के सामने वाला क्षेत्र, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, बजरंगगढ़ बायपास रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, साईधाम पार्ट-2, विद्यार्थी नगर, गुर्जर कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी, फुलवारी कॉलोनी, गोकुल सिंह का चक, ट्रांसपोर्ट नगर, चिंताहरण एवं आकाशवाणी केन्द्र क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत कटौती की समयावधि घटाई अथवा बढ़ाई भी जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User