गुना में फिरौती के लिए दो युवकों का अपहरण, पुलिया के पाइप में बांधकर छिपाया; पुलिस ने रातभर ऑपरेशन चलाकर बचाया
गुना। (आरएनआई) शहर के केंट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां फिरौती के लिए दो युवकों का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने दोनों युवकों को बंधक बनाकर, उनके हाथ-पैर और मुंह कपड़े से बांधे और उन्हें एक पुलिया के नीचे संकरे पाइपों में ठूसकर छिपा दिया। गुना पुलिस की मुस्तैदी और रातभर चले सघन सर्चिंग अभियान के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने दोनों अपहृत युवकों को सुरक्षित मुक्त कराते हुए दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)