हरियाणा में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर और पश्चिमी विक्षोभ का असर

Friday, July 3, 2026 - 12:59
0
हरियाणा में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर और पश्चिमी विक्षोभ का असर

हरियाणा में मानसून की एंट्री के साथ मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के 18 जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में सबसे अधिक 56.2 मिमी बारिश हिसार में रिकॉर्ड की गई। गुरुवार को राजस्थान से सटे पश्चिमी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश हरियाणा में मानसून सक्रिय रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में पूरे राज्य में मानसून पूरी तरह छा जाएगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने नए लो प्रेशर एरिया के कारण दक्षिण-पूर्वी मानसूनी हवाओं और पछुआ हवाओं का मिलन हो रहा है। इसी वजह से मौसम में बड़ा बदलाव आया है और कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

हिसार, अंबाला, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, महेंद्रगढ़, पलवल और सोनीपत समेत कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आई है और तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User