स्‍कूली छात्र-छात्राओं ने पुलिस लाईन व थाना भ्रमण कर समझा पुलिस का कामकाज, दूर हुईं भ्रांतियां

Sunday, August 11, 2024 - 15:40
Updated: 2 years ago
0
स्‍कूली छात्र-छात्राओं ने पुलिस लाईन व थाना भ्रमण कर समझा पुलिस का कामकाज, दूर हुईं भ्रांतियां

गुना (आरएनआई) शहर के आर.एन. कॉनवेन्‍ट स्‍कूल के छात्र-छात्राओं को गुना पुलिस लाईन एवं केंट थाने का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारियां दी गई । इस दौरान छात्रों द्वारा पुलिस से तमाम सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को भी दूर किया ।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के निर्देशों पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्‍याय एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह कुशवाह द्वारा बीते रोज इन क्षात्रों को भ्रमण कर अवलोकन कराया गया।

 इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को पुलिस की कार्यशैली और सरकार द्वारा आम लोगों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया ।

 

             

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गत् दिनांक 10 अगस्‍त 2024 को शहर के आर.एन. कॉनवेन्‍ट स्‍कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा गुना पुलिस लाईन एवं केंट थाने का भ्रमण किया गया । इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ ही हवालात, शस्‍त्रागार, मालखाना, महिला हेल्‍प डेस्‍क, कम्‍प्‍यूटर कक्ष आदि सहित एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया एवं पुलिस के महत्‍वपूर्ण रिकॉर्ड रजिस्‍टरों के संबंध में विस्‍तृत जानकारियां दीं गई । साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्‍चों को बताया कि समय के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में भी काफी बदलाव आया है । पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं एवं पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को बच्चों के साथ साझा करते हुये बताया कि पुलिस दिन-रात जनता की सुरक्षा के लिए काम करती है । मोबाइल का चलन बढ़ने के बाद पुलिस के सामने नई चुनौतियां आईं हैं ।

बच्चों को मोबाइल का प्रयोग काफी सावधानी से करना चाहिए, ताकि साइबर ठगी का शिकार न हो जाएं । किसी भी समस्या के आने पर पुलिस का सहयोग अवश्य लें और जांच में पुलिस की मदद करें । इससे छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली के अलावा जन सुरक्षा हेतु सरकार की ओर से प्रदाय की जा रहीं सुविधाओं की भी जानकारी मिली है । इस दौरान छात्रों की ओर से भी अपनी जिज्ञासाओं के प्रश्‍न पुलिस से किये गये, जिनके पुलिस अधिकारियों द्वारा जबाव देकर छात्रों की भ्रांतियों को दूर किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User