जिला रोलर स्केटिंग संघ गुना ने निकाली स्केटिंग तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्केटिंग खिलाड़ियों ने लगाएं भारत माता की जय के नारे।

Sunday, August 11, 2024 - 15:37
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले भर में स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 09 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा एवं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को जिला रोलर स्केटिंग संघ गुना द्वारा न्यू कलेक्ट्रेट परिसर से सुबह 7 बजे स्केटिंग खिलाड़ियों ने स्केटिंग तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला रोलर स्केटिंग संघ गुना के अध्यक्ष विकास जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रेली को आरंभ कराया और स्वयं तिरंगा रैली में शामिल हुए। रैली मुख्य मार्गों से निकाली गई जो हनुमान चौराहा, ए बी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। रैली में स्केटिंग खिलाड़ियों ने अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय कारें करते हुए वीर सपूतों को नमन किया।

 तिरंगा रैली के समापन पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास जैन ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा हे। 9 से 15 अगस्त तक अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर हम सभी जिलेवासी हर_घर_तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें। यह अभियान उन असंख्य अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है, जिन्होंने मां भारती के सम्मान व स्वाभिमान के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला रोलर स्केटिंग संघ गुना की सचिव आशा सिंह ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, पत्रकार साथियों एवं खिलाड़ियों के अभिभावकों सहित उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User