सर्व धर्म समाज गुना द्वारा पूज्य मुनि श्री का पाद प्रक्षालन आज 3 बजे

Sunday, June 28, 2026 - 11:40
Updated: 2 months ago
0
सर्व धर्म समाज गुना द्वारा पूज्य मुनि श्री का पाद प्रक्षालन आज 3 बजे

गुना (आरएनआई) नगर में विराजित राष्ट्रीय जैन संत जगत पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का दो दिवसीय प्रवास आज श्री मुनिसुव्रत नाथ जिनालय तेलघानी स्थित मंदिर पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। उनके आगमन पर बड़ी संख्या भक्तों ने आत्मीय अगवानी कि। ततपश्चात पूज्य मुनि श्री ने प्रवचन कर समाज को दान का महत्व बताया।

प्रवचन पश्चात पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में मंदिर के सामने बनी नवीन संत शाला का रिवन खोलकर भव्य उद्घाटन किया गया। 

*सर्व धर्म समाज गुना द्वारा पूज्य मुनि श्री का पाद प्रक्षालन आज 3 बजे*

 बड़े ही हर्ष का विषय हे कि भारत के इतिहास में पहली वार सर्व धर्म समाज गुना द्वारा पूज्य मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कार्यक्रम दिनांक 28 जून, रविवार को दोपहर 3 बजे से सांयकाल 6 बजे तक हे। जिसको लेकर श्री मुनि सुव्रत नाथ जिनालय कमेटी गुना द्वारा सर्व समाज के सभी महिला एवं पुरुष वर्ग से आव्हान कर सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने का विनम्र आग्रह किया गया हे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User