सकल व्यापारी संघ बीनागंज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक प्रियंका पैंची रहीं उपस्थित
सकल व्यापारी संघ बीनागंज द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन एवं व्यापारी हितों के लिए कार्य करने की शपथ ली।
समारोह में जिला अध्यक्ष व्यापारी संघ राजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष चाचौड़ा प्रद्युमन मीना, वरिष्ठ अध्यक्ष राजेश खंडेलवाल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप नाटानी, व्यापारी संघ अध्यक्ष मंडी पवन शिवहरे, कार्यकारी संरक्षक अशोक शिवहरे, नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रियेश श्रीमाल, कार्यकारी अध्यक्ष विमल भार्गव, अमित गोयल, प्रद्युमन जैन एवं चौकी प्रभारी नीरज लोधी सहित व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी समाज क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण एवं उनके हितों के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। साथ ही व्यापारी संघ की मांगो पर नगर में शीघ्र सीसीटीवी कैमरे, माता बहनों के लिय नगर में शौचालय की व्यवस्था एवं नगर बीनागंज चाचौड़ा से इंदौर जाने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए जाने के साथ नवीन ट्रेन चलाए जाने की मांग प्राथमिकता देते हुए मांगो को पूर्ण करवाने को आश्वस्त किया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं व्यापारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए व्यापारी एकता और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)