जबलपुर में लोकायुक्त का बड़ा छापा, PWD कर्मचारी के ठिकानों पर करीब 6 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा
जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PWD से जुड़े सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी सुभाष शर्मा के कई ठिकानों पर छापेमारी की। शनिवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में शुरुआती जांच के दौरान करीब 6 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति सामने आने की जानकारी दी गई है। कार्रवाई उनके निवास और फार्म हाउस समेत तीन ठिकानों पर की जा रही है।
लोकायुक्त के अनुसार सुभाष शर्मा वर्तमान में सिवनी के क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
छापेमारी के दौरान सुभाष शर्मा और उनकी पत्नी के नाम पर कई कृषि भूमि, शहरी क्षेत्र में प्लॉट, मकान और फार्म हाउस से जुड़ी संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। जांच में जबलपुर के अलग-अलग इलाकों में जमीन और मकानों के साथ पाटन तहसील के लोहारी क्षेत्र में फार्म हाउस की जानकारी भी मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)