11 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, चांचौड़ा पुलिस ने चोरी के पुराने मामले में की कार्रवाई

Saturday, August 8, 2026 - 21:51
Updated: 2 days ago
0
11 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, चांचौड़ा पुलिस ने चोरी के पुराने मामले में की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी के चलते चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा बडी़ सफलता हासिल करते हुए चोरी के 11 वर्ष पुराने एक प्रकरण एवं माननीय उच्च न्यायालय से जारी जमानती वारंट में फरार वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में आरोपी घनश्याम पुत्र शिवनारायण शिल्पकार निवासी बरवटपुरा, बीनागंज थाना चांचौड़ा के द्वारा चोरी की एक घटना को लेकर जिसके विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय चाचौडा द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 886/15 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।

               इसी प्रकार माननीय उच्च न्यायालय ग्वालियर में दुर्घटना में मृत्यु से संबंधित प्रकरण क्रमांक 960/16 धारा 279, 304(ए) भादवि, 3/181, 146/196, 39/192 एम.व्ही. एक्ट में आरोपी घनश्याम शिल्पकार न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में जमानती वारंट जारी किया गया । इस प्रकार आरोपी दोनों प्रकरणों में लंबे समय से पुलिस एवं न्यायालय की गिरफ्त से बाहर चल रहा था ।

               चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा दोनों प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी घनश्याम शिल्पकार की निरंतर तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को मुखबिर सूचना पर चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी घनश्याम पुत्र शिवनारायण शिल्पकार उम्र 50 साल निवासी बरवटपुरा बीनागंज थाना चाचौडा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चांचौड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

                 चांचौड़ा थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक हरिसिंह सेन, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक कपिल शर्मा एवं आरक्षक राजेश केवट का विशेष योगदान रहा है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User