संचार मंत्री सिंधिया से प्रेरित होकर श्री राधा ऑर्नामेंट गैलरी प्राइवेट लिमिटेड, गुना ने लिया गरीब बेटियों के डाकघर में 500 सुकन्या खाता खुलवाने का संकल्प

Sunday, March 1, 2026 - 20:01
Updated: 8 months ago
0
संचार मंत्री सिंधिया से प्रेरित होकर श्री राधा ऑर्नामेंट गैलरी प्राइवेट लिमिटेड, गुना ने लिया गरीब बेटियों के डाकघर में 500 सुकन्या खाता खुलवाने का संकल्प

गुना (आरएनआई) संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा से भारतीय डाक विभाग के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, विनीत माथुर जी के मार्गदर्शन में अधीक्षक डाकघर गुना ओपी चतुर्वेदी के नेतृत्व में गुना डाक संभाग में सुकन्या सुरक्षा अभियान के तहत 10 साल तक की बेटियों के सुकन्या खाते खोले जा रहे हैं। गुना के सांसद एवं संचार मंत्री श्री सिंधिया द्वारा विगत वर्ष लिए गए संकल्प से 1 मई 2025 के बाद जन्मी बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते स्वयं की निधि से खुलवाएं जा रहे हैं। इसी बात से प्रेरणा लेकर अंचल के समाजसेवी व व्यवसाई श्री राधा आर्नामेंट गैलरी प्राइवेट लिमिटेड गुना के डायरेक्टर राजेश कुमार सोनी,नरेश कुमार सोनी, दिनेश कुमार सोनी ने अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओपी चतुर्वेदी के अनुरोध पर गुना अंचल की आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्ग की 500 सुकन्याओं के खाते खुलवाए जो उनके समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं । इस पवित्र उद्देश्य से 10 वर्ष तक की बालिकाओं के 500 यह खाते डाकघर में खुलवाए गए हैं। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि बालिकाओं को शिक्षित व आर्थिक रूप से समृद्ध बनाए जाने के स्वप्न को साकार करने हेतु मे. राधा ऑर्नामेंट गैलरी, गुना का यह पुनीत कार्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित होकर किया हैं। भारतीय डाक विभाग गुना शहर के समाजसेवी राजेश कुमार सोनी,नरेश कुमार सोनी, दिनेश कुमार सोनी

डायरेक्टर श्री राधा ऑर्नामेंट गैलरी प्राइवेट लिमिटेड, गुना के मानवीय व विकासोन्मुखी दृष्टिकोण व की हृदय से सराहना करता है। अधीक्षक डाकघर गुना श्री चतुर्वेदी ने बताया कि शहर के समाजसेवी इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग बढ़चढ़ कर दे रहे हैं, सबसे पहले शहर की प्रथम नागरिक श्रीमती सविता गुप्ता ने 151 दूसरे प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री आनंद लोढ़ा ने 501 बच्चियों के खाते डाकघर में स्वयं की निधि से खुलवाएं , गुना डाक संभाग शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों से भी बच्चियों के सुकन्या खाते डाकघर में खुलवाने की अपील भी करता हैं। इस पुनीत कार्य में विकाश अधिकारी शिवकुमार रघुवंशी एवं गुना मध्य एवं पश्चिम उप संभाग के डाक कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User