बजरंगगढ़ बायपास पर कार्रवाई के बाद भी गुना की यातायात व्यवस्था पर सवाल बरकरार
गुना (आरएनआई) गुना में सड़क हादसे के बाद बजरंगढ़ बायपास इलाके में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए धर्मकांटे को बंद करा दिया। धर्मकांटा संचालक राजेंद्र अग्रवाल ने भी सहमति जताते हुए कांटा सरेंडर कर दिया।चूंकि इस धर्मकांटे के इर्द गिर्द बड़ी तादाद में ट्रकों की आवाजाही रहती थी जो हादसे में तब्दील हो गई,जिसकी बदौलत एक मासूम छात्र को अपना बायां पैर गंवाना पड़ा।
लेकिन सवाल अब भी बरकरार है.. कि क्या वाकई में दुरुस्त हो पाएगी यातायात व्यवस्था*
NH 46 सर्विस रोड से टेकरी रोड ,बजरंगढ़ रोड से जगनपुर चक, सिंहवासा से कैंट रोड,NH 46 हाईवे से नानाखेड़ी मंडी रोड..ये सभी ऐसे इलाके हैं जहां खदानों से गिट्टी मुरम लादकर बिना नंबर प्लेट के डंपर दिन दहाड़े सड़कों पर दौड़ते हैं। डंपर चालकों के मुताबिक ट्रक चालकों ने राहगीरों को कुचला है डंपरों ने थोड़ी! लेकिन नो एंट्री जोन वाले पब्लिक प्लेटफार्म में सरपट दौड़ने वाले डंपर भी उतने ही खतरनाक हैं जितने कि ट्रक। कमाई करने की होड़ में आमजन को रौंदने की अनुमति कोई भी कानून नहीं देता। यातायात पुलिस से भी अनुरोध है कि नो एंट्री जोन में ट्रकों के साथ डंपरों की एंट्री भी प्रतिबंधित कराएं।
अभिभावकों से भी अनुरोध है कि लाड़ प्यार में अपने नाबालिग बच्चों को टू व्हीलर उपलब्ध कराने से परहेज करें। यातायात सुधारने में सहभागी बनें..न कि बाधक
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)