शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर हरदोई में सपा का जश्न, रामज्ञान गुप्ता बोले- 'झुक गई मोदी सरकार'

Saturday, July 25, 2026 - 21:22
Updated: 8 hours ago
0
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर हरदोई में सपा का जश्न, रामज्ञान गुप्ता बोले- 'झुक गई मोदी सरकार'

हरदोई। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद हरदोई में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। सपा के वरिष्ठ नेता रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और इसे छात्रों एवं युवाओं के संघर्ष की जीत बताया।

रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि जनता और युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा है। यह अहंकार की हार और लोकतंत्र की जीत है।"

उन्होंने कहा कि युवाओं के आंदोलन की यह दूसरी बड़ी जीत है। पहली जीत तब मिली थी, जब देश के युवा डर और दबाव से बाहर निकलकर अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरे थे। अब सरकार को उनकी मांगों के आगे झुकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

रामज्ञान गुप्ता ने कहा, "कहा जाता था कि हमारी सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन आज हालात सबके सामने हैं। झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।"

उन्होंने छात्रों और युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत होती है। जब युवा एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं तो सरकारों को भी अपने फैसले बदलने पड़ते हैं।

इस दौरान सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में सुधीर गुप्ता 'मिन्ना', जुगल गुप्ता, अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव 'दीपू', श्याम गुप्ता, विपिन गुप्ता, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता, रुस्तम श्रीवास्तव, राजीव 'गुड्डू', लोकेश, पिंटू, अंकित वर्मा, रामजी वर्मा, शिवम यादव, गौरव यादव, दुर्गेश, रामदत्त गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User