शाहाबाद: भाजपा सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर कृषकों का सम्मान किया: रजनी तिवारी
शाहाबाद हरदोई।शाहाबाद क्षेत्र में डीसीएम श्रीराम लि० शुगर यूनिट लोनी चीनी मिल का पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ शुक्रवार को पूजन अर्चन के साथ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता,चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एवं सी.ई.ओ. रोशन लाल टामक, मुख्य संचालन अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी हमारी विभिन्न समितियों से आये सम्मानित अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख शाहाबाद त्रिपुरेश मिश्रा एवं टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू त्रिवेदी,सम्बधित समितियों एवं परिषदों से आये सभी सचिव व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा प्रथम बैलगाड़ी, ट्राली एवं ट्रक द्वारा लाये गये गन्ने की तौल कराकर कर किया गया एवं किसानों को सम्मानित भी किया गया। प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती तिवारी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने गन्ने के मूल्य में रू0 30/-प्रति कुन्तल की बढ़ोत्तरी की है इससे किसान भाइयों में खुशी की लहर है। उनके द्वारा बुवाई तकनीक व विभिन्न कृषि यन्त्रों की प्रदर्शनी की निरीक्षण किया गया तथा चीनी मिल द्वारा किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनायों की सराहना की। गन्ना विभाग से जिला गन्ना अधिकारी श्रीमती गुप्ता ने कहा कि किसान भाई अपनी आय बढ़ाने हेतु शरदकालीन गन्ने की बुवाई के साथ-साथ सहफसली खेती अवश्य ले जिससे आपको अतिरिक्त लाम मिलेगा और आय भी दुगुनी होगी तथा उनके द्वारा सहफसली खेती हेतु किसान भाईयों के लिये कृषि विभाग द्वारा सरसों का बीज निशुल्क दिया जा रहा है। गन्ना समिति के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने लोनी चिनी मिल प्रबंधन तंत्र से अपील करते हुए चीनी मिल के अंदर स्थानीय लोगों को भी रोजगार देने का प्रयास करें जिससे मिलकर प्रति लोगों में आत्मविश्वास पैदा हो। उन्होंने मिल तक गाना पहुंचाने के लिए सड़क बनवाने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।अधिशासी निदेशक एवं सीईओ शुगर आर०एल०टामक ने किसानों को समय से गन्ने की खरीद का आश्वासन दिया तथा उन्होंने सुख समृद्धि का संकल्प अधिक उपज ही एक विकल्प के सन्देश के साथ किसान भाईयों को अधिक से अधिक उत्पादन लेकर अपनी आय में वृद्धि करे तथा प्रदेश में अपना व चीनी मिल का नाम रोशन करें। चीनी मिल के मुख्य संचालन अधिकारी आषुत्तोश त्रिपाठी ने किसान भाइयों को चीनी मिल की ओर से कोई भी परेशानी न होने का वादा किया। मिल का पेराई सत्र शुरू होने से किसानों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर चीनी मिल के अपर उपाध्यक्ष एवं इकाई प्रमुख राजा श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष चीनी मिल का पेराई का लक्ष्य 140 लाख कुन्टल (एक करोड़ चालीस लाख कुन्तल) है समय पर मुगतान करने के लिए डीसीएम श्रीराम कटिबद्ध है, अतः किसान भाई अपने रकबे में अधिक से अधिक गन्ना बुवाई कर मिल को गन्ने की आपूर्ति में सहयोग करें।विभागाध्यक्ष (गन्ना) अनिल सिंह ने कृषकों को आय बढ़ाने के लिए गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों तथा वैज्ञानिक तकनीकियों को अपनाकर उपज बढ़ाने व अपनी आमदनी दोगुनी करने के लिए जोर दिया। इन्होने कृषकों से लेवरों की लागत को कम करने के लिये अधिक से अधिक मैकानिकल प्लांटर (गन्ना बुवाई मशीन एक मशीन 5 कार्य) से शरदकालीन गन्ना बुवाई हेतु आवाहन किया और साथ ही खेतो में अधिक से अधिक प्रेसमड एवं कम्पोस्ट खाद डालने, फसल के अवशेष को न जलाने तथा पानी बचत तकनीकी अपनाने पर जोर दिया तथा किसानों से अपील की कि मिल को साफ-सुथरा ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने ग्राम की निर्धारित शिफ्ट में ही गन्ना आपूर्ति करें। इस अवसर पर इस अवसर पर विभागीय अधिकारी संजय सिंह, बृजभूषण शाक्य, पुत्तन लाल,अजय कुमार, चीनी मिल के प्रदीप त्यागी (इकाई प्रमुख हरियावां (संजीव कुमार तोमर (इकाई प्रमुख रूपापुर), अखिलेश गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, शोभित रस्तोगी सुनीता पाण्डेय, अली आरजू जैदी, गौरव रस्तोगी. विवेक रस्तोगी, आनन्द सिंह, प्रवीर सिंह, ओपी शर्मा, विष्णु दीक्षित एवं मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

