दिल्ली एयरपोर्ट के एटीसी सिस्टम में तकनीकी खराबी, 100 से अधिक उड़ानें देर से हुईं रवाना

Nov 7, 2025 - 12:59
 0  54
दिल्ली एयरपोर्ट के एटीसी सिस्टम में तकनीकी खराबी, 100 से अधिक उड़ानें देर से हुईं रवाना

नई दिल्ली (आरएनआई)। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी ने उड़ान संचालन को गंभीर रूप से प्रभावित किया। इस गड़बड़ी के चलते 100 से अधिक उड़ानों में देरी दर्ज की गई, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

अधिकारियों के अनुसार, समस्या एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा को सपोर्ट करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई है। यह सिस्टम फ्लाइट प्लानिंग और सूचना साझा करने की प्रक्रिया को ऑटोमेटिक रूप से संचालित करता है। खराबी के कारण अब एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को उड़ानों की योजना मैन्युअल तरीके से तैयार करनी पड़ रही है, जिससे प्रक्रिया धीमी हो गई है और उड़ानें देर से रवाना हो रही हैं।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इस स्थिति की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी टीमें सिस्टम को जल्द बहाल करने में जुटी हैं। एएआई ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा, “एटीसी डेटा सपोर्ट करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी दिक्कत के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। कंट्रोलर फिलहाल उड़ान योजनाओं को मैन्युअली प्रोसेस कर रहे हैं, जिससे कुछ देरी हो रही है। तकनीकी विशेषज्ञ समस्या को ठीक करने में लगे हैं।”

जानकारी के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 1,500 उड़ानें संचालित होती हैं। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सुबह से उड़ानें समय से न उड़ पाने के कारण हवाई अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और प्रतीक्षालयों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

तकनीकी टीमों के लगातार प्रयासों के बाद दोपहर तक स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी थी। अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और एयरलाइन कंपनियों से नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.