वृंदावन में करंट लगने से छतरपुर के युवक अभिज्ञान गुप्ता की मौत
छतरपुर के 21 वर्षीय अभिज्ञान गुप्ता की वृंदावन में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार को हुआ था, जबकि मंगलवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई।
जानकारी के अनुसार अभिज्ञान गुप्ता अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर वृंदावन गए थे। परिवार ने पहले बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए और इसके बाद इस्कॉन मंदिर पहुंचा। इसी दौरान एक कूलर में करंट आने से अभिज्ञान उसकी चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कूलर से चिपक गया था और आसपास मौजूद लोग उसे छुड़ाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बाद में उसके पिता ने साहस दिखाते हुए कूलर को धक्का देकर नीचे गिराया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि इस्कॉन मंदिर के पास रिक्शे से उतरने के बाद अभिज्ञान आगे बढ़े। इसी दौरान उनका हाथ वहां रखे एक कूलर से छू गया। कूलर में करंट होने के कारण उन्हें जोरदार झटका लगा और वे उससे चिपक कर रह गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)