मशहूर सिंगर लू क्रिस्टी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बुधवार को हॉलीवुड के मशहूर पॉप सिंगर लू क्रिस्टी का निधन हो गया। 60 के दशक में वह अमेरिकी पॉप कल्चर में एक जाना-माना नाम थे।

Friday, June 20, 2025 - 21:47
0
मशहूर सिंगर लू क्रिस्टी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वाशिंगटन (आरएनआई) मशहूर पॉप सिंगर लू क्रिस्टी के निधन की जानकारी परिवार द्वारा साझा की है। वैराइटी की खबर के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण अभी साझा नहीं किया गया है। 

अपने सिंगिंग करियर में लू क्रिस्टी ने कई गीत गाने गाए, उनका सबसे चर्चित गाना ‘लाइटनिन स्ट्राइक्स(1965)’ माना जाता है। यह गाना अपने समय में म्यूजिक चार्ज में टॉप पर रहा था। लू क्रिस्टी का असल नाम अल्फ्रेडो जियोवानी सैको था। 

लू क्रिस्टी का जन्म 19 फरवरी 1943 को ग्लेनविलार्ड पेनसिल्वेनिया में हुआ था। वह पिट्सबर्ग में पले और बढ़े थे। हाई स्कूल में पढ़ते वक्त ही उन्होंने म्यूजिक की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। वह म्यूजिक इवेंट्स में गाना भी गाने लगे। लू क्रिस्टी के टीचर चाहते थे वह क्लासिकल म्यूजिक में करियर बनाए लेकिन क्रिस्टी की चाहत ऐसा म्यूजिक बनाने की थी तो रिकॉर्ड बनाए, लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाए। आगे चलकर ऐसा ही हुआ, लू क्रिस्टी के गाने कई गाने अमेरिकी म्यूजिक चार्ट पर टॉप पर रहे।

लू क्रिस्टी ने 1969 में ‘आई एम गोना मेक यू माइन’ गाना गाया, जो उस समय के टॉप टेन गानों में शामिल हुआ। इसके अलावा ‘बियॉन्ड द ब्लू होराइजन’ भी चार्ट में टॉप 20 में शामिल हुआ था। लू क्रिस्टी ने साल 2010 तक सॉन्ग रिकॉर्डिंग को जारी रखा। लू क्रिस्टी के परिवार में उनकी पत्नी फ्रांसेस्का विनफील्ड और उनकी बेटी बियांका क्रिस्टी हैं। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User