धर्मेंद्र नहीं रहे: 89 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ ने दुनिया को कहा अलविदा

Nov 24, 2025 - 15:25
 0  297
धर्मेंद्र नहीं रहे: 89 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली (आरएनआई) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और करोड़ों दिलों पर दशकों तक राज करने वाले धर्मेंद्र का सोमवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे धर्मेंद्र हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के बाद उन्हें घर ले जाया गया था। परिवार की देखरेख में उपचार जारी था, लेकिन 24 नवंबर 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

धर्मेंद्र के निधन की जानकारी फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी, जिसके बाद फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अमिताभ बच्चन सहित कई सितारे और देओल परिवार के सदस्य उनके घर पहुंचते हुए देखे गए। करण जौहर ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “एक युग का अंत हो गया”, जो बॉलीवुड में धर्मेंद्र की अमिट छाप को बयां करता है।

8 दिसंबर 1935 को जन्मे धर्मेंद्र ने छह दशक से अधिक समय तक हिंदी सिनेमा को यादगार किरदार, मजबूत अभिनय और सुपरहिट फिल्में दीं। ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘चुपके चुपके’, ‘धरम वीर’, ‘कती पतंग’ सहित अनेक फिल्मों ने उन्हें ‘ही-मैन’ के रूप में घर-घर में लोकप्रिय बनाया।

दिलचस्प बात यह है कि 89 वर्ष की उम्र में भी धर्मेंद्र अभिनय से जुड़े रहे। उनकी अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ इस वर्ष 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता कैप्टन अरुण खेतरपाल पर आधारित है, जिसमें धर्मेंद्र ने उनके पिता की भूमिका निभाई है, जबकि अरुण के किरदार में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आएंगे।

धर्मेंद्र का जाना भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका व्यक्तित्व, सरलता, अभिनय और सिनेमा में योगदान सदैव याद किया जाता रहेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.