ट्रैफिक चेकिंग में व्यस्त एसआई की बाइक चोरी, चोर पुलिस के सामने से ले उड़ा

Sunday, March 8, 2026 - 19:47
Updated: 5 months ago
0
ट्रैफिक चेकिंग में व्यस्त एसआई की बाइक चोरी, चोर पुलिस के सामने से ले उड़ा

भोपाल (आरएनआई) मप्र के भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। शुक्रवार को भारत टॉकीज तिराहे पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मलखान सिंह वाहन चेकिंग कर रहे है। उनकी बाइक बाजू में ही खड़ी थी। चेकिंग के दौरान चोर ने उनकी बाइक पर ही हाथ साफ कर दिया है। मलखान सिंह खुद पूरी मुस्तैदी के साथ हेलमेट, कागजात और ट्रैफिक नियमों की जांच कर रहे थे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रहे थे। 

लेकिन चेकिंग के दौरान चोरों ने एसआई मलखान सिंह के व्यस्तता का फायदा उठाया है। चालान काटने के दौरान कोई शातिर व्यक्ति चुपचाप आया और उनकी बाइक लेकर निकल गया। वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां यह घटना हुई है, वहीं पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे। मगर बाइक चोरी की किसी को भनक नहीं लगी। ड्यूटी खत्म करने के बाद सब इंस्पेक्टर मलखान सिंह ने बाइक की तलाशी शुरू की तो वह नहीं मिली। इसके बाद पता चला कि चोरी हो गई। 

एसआई की शिकायत पर मंगलवारा पुलिस ने वाहन चोरी का केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User