एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, 12 जिलों के कलेक्टर बदलने की चर्चा
भोपाल (आरएनआई) एसआइआर के बाद वाली बहु प्रतीक्षित प्रशासनिक सर्जरी दो हिस्सों में होगी। पहले हिस्से में भोपाल समेत 12 जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। भोपाल कलेक्टर विक्रम कौशलेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, उनकी जगह धार में बसंत पंचमी पर भोजशाला तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने वाले युवा आइएएस प्रियंक मिश्रा को जिम्मेदारी देने की चर्चा है। हालांकि यह नाम अभी फाइनल नहीं है, किसी दूसरे पर भी सहमति बन सकती है।
उधर नर्मदापुरम की कमान संभाल रहीं सोनिया मीणा, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान, शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, उमरिया कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन और मैहर कलेक्टर रानी बाथड को मंत्रालय बुलाए जाने की चर्चा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय को मिल सकता है एक और सचिव
सीएमओ को एक और सचिव मिलने की संभावना है। वर्तमान में यहां आलोक कुमार सिंह और इलैया राजा टी है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से किसी एक को बदला जा सकता है तो कुछ अतिरिक्त सचिव भी हटाए जा सकते हैं। कुछ अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर पर भी बदलाव किए जा सकते हैं।
ये कलेक्टर अभी नहीं हटेंगे
जानकारी मुताबिक करीब 30 जिलों के कलेक्टरों को अभी नहीं हटाया जाएगा। इन्हें काम करने के मौके दिए जाने का निर्णय लिया है। इनमें उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, कटनी कलेक्टर आशीष सिंह, हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह, विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता, दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव, बड़वानी कलेक्टर जयती सिंह, रतलाम कलेक्टर मीसा सिंह, पन्ना कलेक्टर उषा परमार आदि शामिल है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)