जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Monday, August 24, 2026 - 19:40
Updated: 2 months ago
0
जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे के नेतृत्व में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नगर श्रीमती आरती गौतम द्वारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान ओपीडी में चिकित्सक लखनलाल धाकड़, मनीष जैन एवं आकांक्षा पांडे तथा सफाई सुपरवाइजर तरुण मालवीय अनुपस्थित पाए गए। इसके संबंध में नियमानुसार कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिवेदित किया गया।

निरीक्षण में मैटरनिटी वार्ड का ड्यूटी चार्ज भी 21 अगस्त 2026 से अपडेट नहीं पाया गया, जिसे लेकर वार्ड इंचार्ज प्रीति तोमर को आवश्यक सुधार एवं ड्यूटी चार्ट का नियमित अद्यतन एवं संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

श्रीमती गौतम ने संबंधित अधिकारियों एवं वार्ड प्रभारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने, नियमित स्वच्छता बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर एवं सुचारू स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में पाई गई कमियों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नियमित एवं सतत निरीक्षण जारी रहेगा।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक सूरज सेन, काउंसलर (किशोर स्वास्थ्य कल्याण) श्रीमती रेखा शर्मा एवं हल्का पटवारी श्रीराम किरार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User