जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Monday, July 6, 2026 - 18:44
Updated: 2 months ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

हरदोई। आज तहसील सण्डीला में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा उपजिलाधिकारी ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इसके उपरांत आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, नगर निकाय, समाज कल्याण, सिंचाई एवं अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण संभव था, उनका तत्काल निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कानून-व्यवस्था एवं पुलिस से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नारायणी भाटिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User