हिमाचल विधानसभा में सत्तापक्ष-विपक्ष आमने-सामने, तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा विधायकों ने भी सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर नारेबाजी की।
कांग्रेस ने भाजपा पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने पेपर लीक को लेकर भी भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। वहीं, भाजपा विधायकों ने पंचायती राज संस्थाओं के राजनीतिक शोषण और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में देरी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंत्रियों और अन्य विधायकों ने दिवंगत पूर्व विधायकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)