बेहसार गांव में जर्जर बिजली तार और लो-वोल्टेज से हाहाकार, व्यवस्था से आजिज आए ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
कछौना, हरदोई (आरएनआई) विद्युत उपकेंद्र तेरवां दहिंगवा के अंतर्गत ग्राम बेहसार में जर्जर विद्युत लाइन, लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं। आकोषित ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन वर्मा के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र तेरवां दहिंगवा पर विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया।
बताते चले विद्युत उपकेंद्र तेरवां दहिंगवा के अंतर्गत ग्राम बेहसार में उपभोक्ताओं को जर्जर तार टूटने की घटनाएं व लो-बोल्टेज की समस्याओं से काफी परेशानी होती है। गांव की आबादी लगभग 4000 है, परिवारों की संख्या 1000 है। विद्युत कनेक्शनों की संख्या 350 है। गांव के अंदर विद्युत लाइन काफी जर्जर है। ट्रांसफार्मर 250 के०वी०ए० का है, जो कनेक्शनों/आबादी के अनुपात में ट्रांसफार्मर की क्षमता काफी कम है। ग्रामीणों ने कनेक्शनों के अनुपात में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। जर्जर विद्युत लाइन होने के कारण आए दिन तार टूटने की घटनाएं होती हैं। जिसके कारण कई दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण लो-वोल्टेज की समस्या रहती है। इस विषय गर्मी में लो-वोल्टेज के कारण आम लोग बेहाल हैं। सबसे ज्यादा नौनिहाल व बुजुर्ग परेशान होते हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बने हैं। अवर अभियंता ने बताया जर्जर लाइन बदलने व ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए शासन को एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। स्वीकृत मिलते ही कार्य कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)