यूपी: मायावती का सपा पर हमला, ‘चवन्नी से रुपया’ बयान पर जाट समाज से माफी की मांग
बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रालोद और उसके नेता को लेकर अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया बना दिया’ वाले बयान को अमर्यादित और शर्मनाक बताया। मायावती ने सपा नेतृत्व से रालोद, उसके नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के परिवार के साथ जाट समाज से भी माफी मांगने की मांग की।
मायावती ने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति में सहयोगी दलों के प्रति भी संकीर्ण और जातिवादी रवैया रहा है। उन्होंने कहा कि इससे कई मौकों पर भाजपा को राजनीतिक फायदा मिला और धर्मनिरपेक्ष ताकतें कमजोर हुईं।
बसपा प्रमुख ने 1993 के सपा-बसपा गठबंधन और 2 जून 1995 के लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए सपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए सपा-बसपा गठबंधन का भी उल्लेख किया और कहा कि चुनाव के बाद गठबंधन टूटना सपा के कथित अहंकारी और स्वार्थी रवैये का परिणाम था।
मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी जनता से सपा से दूरी बनाए रखने की अपील की और पीडीए की राजनीति पर सवाल उठाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)