म्यांमार में बौद्ध मठ पर सैन्य हवाई हमला, 14 की मौत; ध्यान शिविर में जुटे थे लोग
म्यांमार के सगाइंग क्षेत्र में शुक्रवार को एक बौद्ध मठ पर सैन्य हवाई हमला किया गया। विपक्षी समूह सीडीएसओएम और स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मठ परिसर में एक सप्ताह तक चलने वाले ध्यान शिविर में शामिल होने के लिए लोग जुटे थे।
सीडीएसओएम के अनुसार, हमला शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे म्याउंग टाउनशिप के स्वेल ले ओह गांव में हुआ। यह गांव मांडले से करीब 75 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। संगठन के प्रवक्ता न्वे ऊ ने बताया कि एक जेट फाइटर ने गांव में स्थित बौद्ध मठ परिसर को निशाना बनाकर बम गिराया।
हमले में तीन महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत की बात कही गई है, जबकि 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
सीडीएसओएम ने आरोप लगाया कि यह हमला लोकतंत्र समर्थक सशस्त्र समूहों और जातीय सशस्त्र संगठनों के खिलाफ म्यांमार की सेना की हवाई कार्रवाई का हिस्सा है। संगठन का कहना है कि ऐसे हमलों में अक्सर आम नागरिक भी प्रभावित होते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)