पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव रिहा, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी लड़ाई

Wednesday, August 19, 2026 - 17:00
0
पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव रिहा, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी लड़ाई

पटना। पेपर लीक, बेरोजगारी, छात्रों के मुद्दों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राजभवन मार्च के दौरान पटना में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकले मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। बाद में प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने तेजस्वी यादव समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी लोकभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे थे। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग टूट गई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

हंगामे के बीच पुलिस ने तेजस्वी यादव समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। हिरासत में लिए जाने के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि आरजेडी शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लेकर छात्रों के मुद्दों को उठाते हुए मार्च निकाल रही थी, लेकिन सरकार ने पुलिस के जरिए इसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई पेपर लीक रोकने, बेरोजगारी खत्म करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और छात्रों के अधिकारों के लिए है।

वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की कार्रवाई से आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। तेजस्वी ने कहा कि जनता जाग चुकी है और सरकार इस तरह के कदमों से लोगों की आवाज को दबा नहीं सकती।

मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल तेजस्वी यादव की रिहाई के बाद आरजेडी ने साफ संकेत दिया है कि छात्रों, बेरोजगारी और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर उसका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User