गोवर्धन के देवसेरस गांव में पुलिस की छापेमारी: 12 से अधिक लोग हिरासत में, साइबर अपराधों के संबंध में पूछताछ

Thursday, December 11, 2025 - 12:52
Updated: 9 months ago
0

मथुरा (आरएनआई) मथुरा पुलिस ने गुरुवार तड़के गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। साइबर अपराधियों के गढ़ माने जाने वाले इस गांव को 'मिनी जामताड़ा' के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस ने यहां से 12 अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे साइबर अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सुबह-सुबह भारी फोर्स के अधिकारी देवसेरस गांव पहुंचे। पुलिस को देख लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। यह ऑपरेशन मथुरा पुलिस की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा था, जिसमें जिले के कई थानों का बल शामिल था। पुलिस ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर गहन तलाशी ली। ऑपरेशन की गोपनीयता बनाए रखने और किसी भी हस्तक्षेप से बचने के लिए स्थानीय थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी और इलाके के एडिशनल एसपी को इससे दूर रखा गया था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। इन सभी से साइबर अपराधों से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हिरासत में लिए गए लोगों के तार बड़े साइबर क्राइम रैकेट से जुड़े हो सकते हैं।

मथुरा पुलिस का यह अभियान जिले में संगठित अपराधों, विशेषकर साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति का स्पष्ट संकेत है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User