मोबाइल टावर से 48 बैटरियाँ चोरी, महोली रोड पर चोर बेखौफ—सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Dec 11, 2025 - 12:47
Dec 11, 2025 - 12:48
 0  243

मथुरा (आरएनआई) थाना कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड पर स्थित एक मोबाइल प्राइवेट टावर पर बुधवार की रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर टावर के नीचे लगी सप्लाई की 48 बैटरियां उखाड़कर ले गए, जिससे स्पष्ट है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर टेक्नीशियन संजीव कुमार मौके पर पहुंचे तो टावर के खाली पड़े बैटरी स्लॉट देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुँची इलाका पुलिस ने निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गुरुवार सुबह 10:00 बजे बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए टीमें जुटा दी गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, अपराधियों की सक्रियता भी तेजी से बढ़ती जा रही है, और चोरी जैसी घटनाओं में अचानक इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है। इससे क्षेत्र की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0