गुना में ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान, ग्रामीणों तक पहुंची सरकारी योजनाएं
गुना (आरएनआई) गॉंव चलो, बस्ती चलो अभियान अन्तर्गत आज गुना विधानसभा के ग्राम गड़लागिर्द एवं देहरी पहुंचकर भाजपा जनों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की।
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कि दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएंकृजैसे आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल योजना और किसान सम्मान निधिकृने समाज के गरीब, किसान, महिला और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपनी नीतियों और कार्यों से देश की जनता की जिंदगी संवारने का कार्य किया है। भाजपा सरकारें बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं, इन सभी अच्छे कार्यों को जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाकर हर समाज वर्ग के कल्याण का कार्य किया जा रहा है। भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही हैं जिनसे गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसानों का सशक्तिकरण हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां, उल्लेखनीय कार्य जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा संगठन को और बुलंदियों तक पहुंचाएं।
जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत सभी छोटे-बडे जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्ती-बस्ती जाकर आमजन से संवाद स्थापित कर रहे हैं, सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ भारतीय जनता पार्टी की जनसंपर्क और सेवा की कार्यशैली का सशक्त उदाहरण है। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्ती-बस्ती पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचा रहे हैं।
इस अवसर पर बजरंगगढ़ मंडल अध्यक्ष मुनेश धाकड़,कोषाध्यक्ष मोहित नामदेव,संजीव धाकड़, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार मंडल अध्यक्ष मुनेश धाकड़,मोहित नामदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रजेश धाकड़ नेगमा,जनपद सदस्य संजीव धाकड़,मंडल महामंत्री अनिल शर्मा , राजेश आदिवासी ,उपाध्यक्ष मनोज राजपूत,भूपेंद्र ग्वाल ,सरपंच शंभू सिंह गुर्जर,सागर सिंह यादव ,कल्याण सिंह यादव,सरपंच रघुबीर सिंह सहरिया ,कान्हा जोशी एव मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)