शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो पर पलटा मुर्गी दाना लदा ट्रक, दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत
शिवपुरी में टोंगरा रोड पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां सड़क किनारे खड़े एक ऑटो पर मुर्गी दाना से भरा ट्रक पलट गया। इस दर्दनाक घटना में ऑटो में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा अचानक हुआ जब ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और पास खड़े ऑटो की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक के पलटने के पीछे क्या कारण रहा। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)