राजनाथ सिंह की मौजूदगी में चमकी मोती की खेती—कृषि का नया भविष्य
रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव 2026 में आज एक अलग ही अनुभव मिला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मोती की खेती को करीब से देखा।
अक्सर हम खेती को सिर्फ मिट्टी और फसलों तक सीमित समझते हैं, लेकिन यहाँ मोती की खेती ने यह एहसास कराया कि कृषि अब नवाचार और संभावनाओं का नया आयाम बन चुकी है।
मोती की खेती न केवल आकर्षक है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी बन सकती है। इस तरह के प्रयोग हमारे किसानों को आत्मनिर्भरता की ओर एक नया रास्ता दिखाते हैं।
आप भी इस मेले में जरूर आइए, देखिए, समझिए और जानिए कि आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के साथ मिलकर खेती किस तरह बदल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)