गंगोत्री धाम के प्रमुख रावल श्री शिव प्रकाश महाराज श्री का गुना आगमन

Jan 1, 2025 - 21:20
Jan 1, 2025 - 21:20
 0  1k
गंगोत्री धाम के प्रमुख रावल श्री शिव प्रकाश महाराज श्री का गुना आगमन

गुना (आरएनआई) उत्तराखंड में गंगोत्री धाम के प्रधान परम पूज्य रावल जी शिव प्रकाश जी महाराज,गंगोत्री धाम में शीतकालीन पट बंद होने के पश्चात भारत भ्रमण पर हैं । वह कई वर्षों बाद मध्य प्रदेश पधार रहे हैं। 3 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे वह आगरा से प्रस्थान कर शाम 5:00 बजे अपने अल्प प्रवास पर गुना पहुंचेंगे। 4 जनवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। गुना में सोनी कॉलोनी में उनके भक्त विजय उप्पल के यहां वह विश्राम करेंगे । यहीं पर 4 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन रखा गया है । जो भी श्रद्धालु महाराज श्री से मिलने की इच्छा रखते है वह  3 जनवरी को शाम 6 से 8 एवं 4 जनवरी को सुबह 9:00 से 11:00 तक उनसे मिल सकेंगे।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0