नया साल में जाम से जन जाम से रहे परेशान

Jan 1, 2025 - 21:19
Jan 1, 2025 - 21:19
 0  1.4k
नया साल में जाम से जन जाम से रहे परेशान

गुना (आरएनआई) हनुमान टेकरी और भूललनपूरा में घंटों लगा जाम,यातायात पुलिस नए साल में दिखी नहीं एक्टिव, आज पूरे दिन नए साल में धार्मिक स्थल बजरंगगढ़ जैन मंदिर,बजरंग किले, बिसभुजा देवी सहित हनुमान टेकरी पर भक्तों के दर्शनों को लेकर उमड़ी भीड़, बता दे कि एक दिन पूर्व ही प्रशासन के अधिकारी कलेक्टर ओर पुलिस अधीक्षक ने नए साल की तैयारियों को लेकर हनुमान टेकरी पर आने वाली भीड़ को लेकर तैयारियों का जायजा लेकर विशेष निर्देश दिए थे। जिसमें नगरपालिका ओर यातायात पुलिस को आवागमन की व्यवस्था ओर मेले जैसी स्थिति को भी निर्देश दिए थे।

लेकिन वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर ओर sp के निर्देशों की अनदेखी का आलम कई बार देखने मिला। जिसमें जहां हनुमान टेकरी पर भीड़ ओर रास्ता जाम को लेकर आपाधापी का आलम रहा,वही उसमें महिलाओं,बच्चों सहित युवतियों को भी परेशानी झेलना पड़ी। इस दौरान न तो पुलिस न ही यातायात पुलिस दिखी।

इसी प्रकार बजरंग जैन अतिशय क्षेत्र, बजरंग गढ़ किला और बीस भुजा देवी मंदिर जाने बालों को शाम ट्रैफिक जाम में घंटों फंसे रहना पड़ा, इस ट्रैफिक जाम में भुल्लनपुरा, रेलवे ब्रिज ओर पर जाम रहा।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0