कलेक्टर ने तहसील आरोन के डबल लॉक सेंटर का किया औचक निरीक्षण
गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज तहसील आरोन के डबल लॉक सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृषकों की संख्या, खाद की मांग, उपलब्धता, वितरण एवं परिवहन से संबंधित जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जब खाद वितरण किया जाए तब वोटिंग के समय उपयोग की जाने वाली नीली इंक पहचान के लिए लगाई जाए एवं खाद वितरण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए। खाद वितरण के समय पर्याप्त फोर्स उपलब्ध रहे एवं जिनकी आधार में संदेह की स्थिति लगे उनके आधार के साथ जमीन संबंधित जानकारी का भी मिलान किया जाए ।
मौके पर कलेक्टर ने डीडीए एग्रीकल्चर को निर्देशित किया कि गांव में जाकर निरीक्षण किया जाए कि कहीं किसी के द्वारा अनावश्यक भंडारण तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित कि महत्वपूर्ण नंबरों को भी सेंटर पर चस्पा किया जाना सुनिश्चित करें। जिससे किसी के द्वारा अवैध भंडार किया जा रहा हैं तो उसकी जानकारी उन नंबरों पर दी जा सके।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी आरोन महेश कुमार बमन्हा, तहसीलदार श्रीमति रूचि अग्रवाल, नायब तहसीलदार मयंक खेमरिया, उपसंचालक कृषि अशोक उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



