कलेक्टर ने तहसील आरोन के एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

Dec 27, 2024 - 19:45
Dec 27, 2024 - 19:45
 0  1.4k
कलेक्टर ने तहसील आरोन के एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज तहसील आरोन क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील आरोन में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं राजस्व विभाग अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक लीl

निरीक्षण के दौरान तहसील की बाउंड्रीवाल को पुतवाने के साथ ही तहसील कार्यालय में चल रहे शौचालय के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण बनाये जाने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा समीक्षा में नाराजगी व्‍यक्‍त की गयी कि फार्मर रजिस्ट्री में शुरुआत में टॉप 5 में थे, अब इतनी पीछे कैसे हो गए। बंटवारा एवं आधार लिंकिंग कार्य में भी प्रगति नहीं पाई गई। समीक्षा बैठक में उन्होंने खाद्यान्न वितरण,लाड़ली बहना योजना सहित अन्‍य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी आरोन को निर्देशित किया कि सभी पटवारी को हल्कावार लक्ष्य दिए जाएं। जिससे प्रतिदिन दिये गये लक्ष्य की समीक्षा की जा सके। कलेक्‍टर ने निर्देशित किया लक्ष्य अनुरूप कार्य न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने उपस्थित सभी पटवारी से राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली गयी। बैठक में कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने निर्देशित किया गया कि पीएम किसान योजना से संबंधित सभी लाभार्थियों के आधार नंबर अपडेट किये जाये। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी पटवारी की लाइव लोकेशन सुबह ली जाए l जिसके द्वारा लाइव लोकेशन नहीं दी गई उनकी उन दिन की तनख्वाह रोक ली जाए l
बैठक के आखिर में सभी राजस्व अधिकारी सहित पटवारी द्वारा इस सप्ताह के अंदर ही राजस्व के कार्य में प्रगति लाने के साथ ही रैंकिंग में सुधारने होने के लिए आश्वासन दिया गया  l

बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी आरोन महेश कुमार बमन्‍हा, तहसीलदार श्रीमति रूचि अग्रवाल, नायब तहसीलदार मयंक खेमरिया, सीएमओ आरोन सहित विभिन्‍न अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0