कलेक्‍टर ने विश्राम गृह में नवीन प्रस्‍तावित भवन के लिये किया निरीक्षण

Friday, December 27, 2024 - 19:42
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर ने विश्राम गृह में नवीन प्रस्‍तावित भवन के लिये किया निरीक्षण
गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा हाउसिंग बोर्ड के आर्किटेक्‍चर एवं इंदौर से आयी टीम के साथ विश्राम गृह गुना में प्रस्‍तावित नवीन भवन के संबंध में स्‍थल निरीक्षण किया गया l 

कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने हाउसिंग बोर्ड के तैयार किये प्‍लान का अवलोकन किया। जिसमें प्रस्‍तावित नवीन भवन में लगभग 10 से 12 कक्ष तथा एक मीटिंग हॉल बनाया जायेगा। मीटिंग हॉल पुराने भवन के सामने खाली जमीन पर बनाये जाने के लिये इंच टैप से नापकर स्‍थल को चिन्हित किया गया। कलेक्‍टर द्वारा भवन की चिन्हित जमीन को प्‍लान तैयार करने निर्देश दिये। उन्‍होनें कहा कि प्रवेश द्वार को नया बनाया जाये। जिसमें एक बडा़ गेट एवं पैदल आने वाले लोगों को छोटा गेट लगाये जाने के निर्देश दिये गये ।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, हाउसिंग बोर्ड से आर्किटेक्‍चर डॉली सोनेकल, विशाल सहित पीडब्‍ल्‍यूडी के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User