एसडीएम आरोन ने किया फसल क्षति का निरीक्षण

Tuesday, April 7, 2026 - 12:15
Updated: 6 months ago
0
एसडीएम आरोन ने किया फसल क्षति का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) तहसील आरोन में हुई बारिश से प्रभावित फसलों का अनुविभागीय अधिकारी सुश्री महिमा चौधरी द्वारा ग्राम रुसल्ली कला पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के दल के साथ खेतों का जायजा लिया और फसल नुकसान की स्थिति का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए कि प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर राहत प्रदान की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कृषकों की फार्मर आईडी तत्काल तैयार करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण पश्‍चात एसडीएम द्वारा ग्राम रुसल्ली कला में नरवाई न जलाने एवं उर्वरक के समुचित उपयोग के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन कर कृषकों को जागरूक किया गया। इस दौरान किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान एवं मृदा की उर्वरता बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी गई।

चौपाल में एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी, प्रभारी तहसीलदार अमित जैन, नायब तहसीलदार कृष्णकांत चौबे, कृषि विभाग के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह बरैया, ग्राम पटवारी दीपक जाटव सहित ग्राम सरपंच, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User