उज्जैन से गुना तक 250 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा शुरू, सावन के दूसरे सोमवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर में होगा जलाभिषेक

Jul 19, 2025 - 21:32
Jul 19, 2025 - 21:46
 0  54
उज्जैन से गुना तक 250 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा शुरू, सावन के दूसरे सोमवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर में होगा जलाभिषेक

गुना (आरएनआई) श्रावण मास की धार्मिक आस्था के बीच जय श्री महाकाल ग्रुप के तत्वाधान में 250 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा उज्जैन से गुना के लिए रवाना हुई। यह पहला अवसर है जब 11 श्रद्धालुओं का जत्था उज्जैन की पवित्र शिप्रा नदी से कांवड़ में जल भरकर गुना के पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा। यात्रा का शुभारंभ महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन के साथ किया गया। यात्रा संयोजक अभिषेक कुशवाहा ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा चार दिन की होगी, जो उज्जैन से प्रारंभ होकर मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा, मऊगड़ा और रुठियाई होते हुए गुना पहुंचेगी। यह यात्रा श्रावण मास के दूसरे सोमवार को दोपहर 2 बजे गुना नगर में प्रवेश करेगी। इसी दिन पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक शिप्रा जल से किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0