हर सप्ताह का संकल्प, शनिवार को निभाया, श्रमदान से संवारा मुक्तिधाम
गुना (आरएनआई) शहर में प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से चल रहे श्रमदान अभियान के अंतर्गत इस सप्ताह का श्रमदान कार्य शनिवार को ही संपन्न किया गया। इस पुनीत सेवा के अंतर्गत इस बार का श्रमदान कार्य शहर के एक प्रमुख मुक्तिधाम में किया गया, जहाँ श्रमिकों और समाजसेवियों की सहभागिता से स्वच्छता और पौध संरक्षण का कार्य किया गया। श्रमदान के दौरान मुक्तिधाम में बारिश के कारण फैली हुई मिट्टी की सफाई की गई। मुक्तिधाम परिसर में एक स्थान पर मिट्टी का ढेर जमा हो गया था, जो बारिश में बहकर पूरे परिसर में फैल रही थी। श्रमदाताओं ने इसे एकत्रित कर सुव्यवस्थित ढंग से एक ओर कर दिया, जिससे परिसर की स्वच्छता बहाल हो सकी। इसके साथ ही, परिसर में लगे पौधों की सुरक्षा के लिए एक विशेष कार्य किया गया। मुक्तिधाम में पूर्व में जो पौधे ड्रमों में लगाए गए थे, उनके चारों ओर ट्री गार्ड लगाने का कार्य किया गया। खास बात यह रही कि यह ट्री गार्ड बांस से बनाए गए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

