अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष बनने पर दिलीप डब्बू का हुआ भव्य स्वागत-सम्मान

Wednesday, June 10, 2026 - 22:04
Updated: 2 months ago
0
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष बनने पर दिलीप डब्बू का हुआ भव्य स्वागत-सम्मान

हाथरस (आरएनआई) जनपद की नगला नाई वाल्मीकि बस्ती में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलीप डब्बू का साथियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें पगड़ी, पटका एवं फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलीप डब्बू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय प्रदीप चौहान द्वारा जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वाल्मीकि समाज की किसी भी समस्या का त्वरित समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिले की वाल्मीकि एवं मलिन बस्तियों में जो भी विकास कार्य लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर कार्य कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरे जिले का भ्रमण कर संगठन की जिला एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू पात्रे, सत्य प्रकाश, सतो, गोलू, विशाल वाल्मीकि, विष्णु, संजीव, प्रीतम, सैमसंग, सौरभ, धर्मेंद्र, शिवम, देवेंद्र, गौरव, रजत सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User