अखिल भारतीय जाट महासभा एवं जाट सोशल ग्रुप ने सेवा प्रकल्प के रूप में मनाया महाराजा सूरजमल जी का बलिदान दिवस

Thursday, December 25, 2025 - 20:37
Updated: 9 months ago
0

गुना (आरएनआई)अखिल भारतीय जाट महासभा एवं जाट सोशल ग्रुप गुना द्वारा आज विनायक खेड़ी स्थित शिव कॉलोनी में महाराजा सूरजमल जी के बलिदान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

ग्रुप के सदस्यों ने महाराजा सूरजमल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान डॉक्टर देवेन्द्र सिंह राणा जी ने महाराजा सूरजमल के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और अखिल भारतीय जाट महासभा गुना के अध्यक्ष जय सिंह जाट जी ने कहा कि महाराजा सूरजमल जी ने अपने जीवन काल में लगभग 80 युद्ध लड़े और हर युद्ध को जीता। जाट सोशल ग्रुप के संस्थापक देवेन्द्र सिंह सोलंकी ने भी सूरजमल जी की वीर गाथा पर प्रकाश डाला व अरविंद जाट, दीपक चौधरी, नितिन जाट, लोकेश जाट ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन युवा कोषाध्यक्ष साहब सिंह जाट ने किया एवं विशाल जाट गोरा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात विनायक खेड़ी शिव कॉलोनी में वृक्षारोपण किया गया व बस्ती के निर्धन बच्चों को अल्पाहार कराया। इस दौरान बबलू जाट, मनोज जाट, महेंद्र मामा जाट,मधुसूदन जाट, कुलदीप जाट, मयंक जाट, विशाल जाट आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User